उपायुक्त ने नवनियुक्त चौकीदारों की प्रशंसा की

उपायुक्त मनीष कुमार ने नवनियुक्त चौकीदारों के साथ बैठक कर दुर्गापूजा के दौरान उनकी अनुशासित और सतर्क ड्यूटी की सराहना की।

संवाददाता, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के नवनियुक्त चौकीदारों के साथ रविवार को बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने दुर्गापूजा के दौरान चौकीदारों द्वारा की गई अनुशासित एवं सतर्क ड्यूटी की सराहना की. उन्होंने कहा कि चौकीदार पुलिस प्रशासन की जमीनी इकाई के रूप में गांवों एवं वार्डों में शांति, सुरक्षा एवं समन्वय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उपायुक्त ने चौकीदारों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सदैव सतर्क रहें, नियमित गश्त करें और किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें. उन्होंने आगे कहा कि चौकीदारों का योगदान शासन की योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन में भी अहम है, इसलिए उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना चाहिए. उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी चौकीदारों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि दुर्गापूजा में आपने जिस सतर्कता और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाई, वही भावना आगे भी बनी रहनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >