बालू उठाव पर रोक हटाने की मांग, यूनियन ने किया रोड जाम

महेशपुर-पाकुड़ मार्ग पर बाबूपुर के पास स्थानीय ट्रैक्टर यूनियन और सैकड़ों मजदूरों ने बालू उठाव और परिवहन पर प्रतिबंध के खिलाफ मंगलवार सुबह से सड़क जाम कर दिया। महेशपुर सीओ और थाना प्रभारी के समझाने के बावजूद लोग अपने मांग पर अड़े रहे और प्रशासन से लिखित आश्वासन की मांग की, तभी जाम उठाने को तैयार हैं। इससे पहले 17 नवंबर को भी इसी मुद्दे पर सड़क जाम हुआ था, जिस पर प्रशासन ने समाधान का आश्वासन दिया था। मजदूर और ट्रैक्टर चालक अनिश्चितकालीन चक्का जाम की चेतावनी दे रहे हैं, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था।

सुबह से महेशपुर-पाकुड़ मार्ग पर जमे रहे लोग, जताया रोष प्रतिनिधि, महेशपुर. थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव के समीप मंगलवार सुबह 8 बजे से स्थानीय ट्रैक्टर यूनियन और सैकड़ों मजदूरों ने बालू उठाव व परिवहन पर लगे प्रतिबंध के विरोध में सड़क को घंटों जाम कर दिया. जाम के कारण महेशपुर‑पाकुड़ मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. महेशपुर सीओ संजय कुमार सिन्हा और थाना प्रभारी रवि शर्मा जाम स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जाम कर रहे लोगों ने प्रशासन की बात नहीं मानी. वे बालू उठाव और परिवहन चालू कराने की मांग पर अड़े रहे. लोगों ने कहा कि यदि जिले में बालू उठाव और परिवहन बंद है तो प्रशासन लिखित रूप में मजदूरों और ट्रैक्टर चालकों को आश्वासन दे. तभी जाम हटाया जाएगा. मजदूर वर्ग और ट्रैक्टर चालक इससे पहले 17 नवंबर को महेशपुर‑शहरग्राम मुख्य सड़क को घंटों जाम कर चुके थे. उस समय महेशपुर प्रशासन ने वरीय अधिकारियों के साथ वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद जाम हटाया गया था. इस बार लोगों ने दोबारा सड़क जाम कर दिया है. आक्रोशित लोगों का कहना है कि जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक अनिश्चितकालीन चक्का जाम जारी रहेगा. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >