महेशपुर : सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

महेशपुर. अंचल क्षेत्र के छक्कूधारा गांव में सरकारी गोचर जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है.

महेशपुर. अंचल क्षेत्र के छक्कूधारा गांव में सरकारी गोचर जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने सीओ से अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है. मंगलवार को ग्रामीण अंचल कार्यालय पहुंच कर सीओ के नाम कर्मचारी को ज्ञापन सौंपा है. आवेदन में बताया गया है कि गांव के मौजा छक्कूधारा 112 में दाग संख्या 129, 140, 298, 496, 752, 915, 969, 984, 1245, 1280, 1307, 1353 और 1402 में कुल 42 बीघा 10 कट्ठा गोचर जमीन है. आरोप लगाया कि कई दबंग लोग इस जमीन पर कब्जा कर घर बना चुके हैं, जिससे ग्रामीणों को अपने मवेशियों को चराने में कठिनाई हो रही है. ग्रामीणों ने कहा कि मवेशी खेतों में भटकते हैं, जिससे विवाद होने की घटनाएं बढ़ रही हैं. उन्होंने अंचलाधिकारी से जनहित में इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की है, ताकि मवेशी सुरक्षित रूप से गोचर जमीन पर चर सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >