महंगाई रोकने और बेरोजगारों के लिए रोजगार की उठायी मांग

झारखंड जनाधिकार संघर्ष मोर्चा ने प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार मरांडी के नेतृत्व में सिदो-कान्हु चौक से रैली निकाली और सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शिष्टमंडल ने राज्यपाल के नाम बीडीओ सोमनाथ बनर्जी को 22 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांगों में महंगाई रोक, बेरोजगारों को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुधार, पेयजल, सड़क-बिजली, सिंचाई सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बातें शामिल थीं। साथ ही जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा, स्थानीय नियोजन नीति लागू करना, मजदूर पलायन रोकना, महिलाओं के शोषण पर नियंत्रण और एसपीटी-सीएनटी एक्ट में छेड़छाड़ रोकने की भी मांग की गई।

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर झारखंड जनाधिकार संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार मरांडी के नेतृत्व में सिदो-कान्हु चौक से रैली निकाली. इससे पहले सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. शिष्टमंडल ने राज्यपाल के नाम बीडीओ सोमनाथ बनर्जी को 22 सूत्री मांग पत्र सौंपा और महंगाई पर रोक, बेरोजगारों को रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, पेयजल, सड़क-बिजली की व्यवस्था, सिंचाई सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने सहित कई मुद्दे रखे. इसके अलावा जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा, स्थानीय नियोजन नीति लागू करने, मजदूरों के पलायन पर रोक, महिलाओं के शोषण पर नियंत्रण तथा एसपीटी-सीएनटी एक्ट से छेड़छाड़ रोकने की मांग की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >