धार्मिक स्थलों में नि:शुल्क पानी का कनेक्शन देने की मांग

पाकुड़. समाजसेवी शाहिद इकबाल ने धार्मिक स्थलों में नि:शुल्क पानी कनेक्शन देने की मांग की है.

पाकुड़. समाजसेवी शाहिद इकबाल व झारखंड आंदोलनकारी आलम अंसारी ने नगर परिषद के अधिकारियों को आवेदन देकर धार्मिक स्थलों में नि:शुल्क पानी कनेक्शन देने की मांग की है. उन्होंने नगर परिषद द्वारा पानी के नए कनेक्शन के लिए निर्धारित सात हजार रुपये सिक्योरिटी मनी कम करने की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया. आवेदन में बताया गया कि मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा में निशुल्क कनेक्शन दिया जाना चाहिए. शाहिद इकबाल ने कहा कि झारखंड के अन्य नगर निगमों के मुकाबले यह राशि अधिक है, इसलिए नगर परिषद क्षेत्र में इसे कम किया जाना चाहिए. नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल ने कहा कि इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और झारखंड सरकार को भी इसकी जानकारी दी गयी है, ताकि जनता को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >