54 कर्मियों को एमएसीपी लाभ देने का लिया गया निर्णय

पाकुड़ नगर. पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक की.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक की. बैठक में कुल 54 कर्मियों को एमएसीपी का लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया. इसमें प्रधान सहायक, लिपिक, ग्राम सेविका व अनुसेवक शामिल हैं. बता दें कि एमएसीपी का लाभ वैसे कर्मियों को दिया जाता है, जिनकी सेवाकाल संतोषप्रद दस वर्ष पूरा हो चुका है. बैठक के दौरान जिन कर्मियों का संतोषप्रद सेवा 10 वर्ष पूरा हो गया था, उन्हें प्रथम एमएसीपी का लाभ, जिनकी सेवा 20 वर्ष उन्हें द्वितीय एमएसीपी और जिनकी सेवा 30 वर्ष पूरा हो चुका था, उन्हें तृतीय एमएसीपी का लाभ प्रदान किया गया. साथ ही सेवा संपुष्टि के कुल 11 मामलों में 8 कर्मियों की सेवा संपुष्टि की गयी. बैठक में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, स्थापना उप समाहर्ता मनीष कुमार मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >