डीलर प्रत्येक महीने का राशन करें वितरण : एमओ

प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को एमओ फकरे आजम ने राशन डीलरों के साथ बैठक की.

महेशपुर. प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को एमओ फकरे आजम ने राशन डीलरों के साथ बैठक की. कहा कि सभी राशन कार्डधारियों का व सदस्यों का बायोमीट्रिक ई-केवाइसी कराना है. डीलरों को प्रतिदिन दुकान खोलकर प्रत्येक महीने का राशन वितरण करने का निर्देश दिया. नवंबर का दाल वितरण आगामी 15 जनवरी तक करने, जो कार्डधारी सालों से राशन नहीं ले रहे हैं वैसे कार्डधारियों की जांच करते हुए उनके कार्ड को रद्द या उन्हें राशन उपलब्ध करवायें. मौके पर डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशादुल अंसारी, डीलर मिलन शेख, तपन दत्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >