खैराकांदर-जुगडिया मार्ग पर जानलेवा पुलिया, हादसे का खतरा

पाकुड़िया कर्बला मैदान के पास खैरा कांदर तिराहे की पुलिया जर्जर होकर धंस गई है, जिससे बड़ा सुराख बन गया है और आवागमन खतरे में पड़ गया है। यह पुरानी पुलिया टूटकर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है, जिससे रोज सैकड़ों स्कूली बच्चे कठिनाई झेलते हैं। ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से पुलिया की तुरंत मरम्मत या नया निर्माण करने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

प्रतिनिधि, पाकुड़िया प्रखंड के पाकुड़िया कर्बला मैदान से खैराकांदर, जुगडिया समेत आसपास के गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर खैरा कांदर तिराहे के पास स्थित पुलिया जर्जर होकर धंस गयी है. पुलिया के बीचों-बीच बड़ा सुराख बनने से आवागमन खतरे से भरा हो गया है. ग्रामीणों के अनुसार पुलिया काफी पुरानी है और समय के साथ इसकी स्थिति लगातार खराब होती गयी. अब पुलिया का आधे से अधिक हिस्सा टूटकर गड्ढे में तब्दील हो चुका है. इसी रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे गुजरते हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि रात के अंधेरे में इस रास्ते से गुजरने वाले अनजान लोगों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीण नाफिल मियां, सुधीर कुमार, संजय रजक, वर्षण हेम्ब्रम समेत दर्जनों लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से जर्जर पुलिया हटाकर जल्द नई पुलिया बनाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मरम्मत या नया निर्माण नहीं कराया गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >