डीसी-एसपी ने चुनाव सामग्री के डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने सोमवार को आसनढीपा में बनाये गये डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया

पाकुड़. लोकसभा आम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने सोमवार को आसनढीपा में बनाये गये डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने चुनाव संबंधित सामग्री इवीएम, सीसीटीवी कैमरा, बैरिकेडिंग, अग्निशमन यंत्र, बूथवार मार्किंग, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, सीटिंग अरेंजमेंट व साफ-सफाई की जानकारी ली. साथ ही पोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी के बैठने सहित मेडिकल टीम के लिए चिह्नित स्थल का अवलोकन किया. मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, परियोजना निदेशक, आFटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाइक, जिला स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, उप निर्वाचन पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >