डीसी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

पाकुड़ नगर. डीसी मनीष कुमार ने आम जनमानस की समस्याओं के समाधान को लेकर समाहरणालय में जनता दरबार लगाया.

पाकुड़ नगर. डीसी मनीष कुमार ने आम जनमानस की समस्याओं के समाधान को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय में जनता दरबार लगाया. इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्याएं डीसी के समक्ष रखी. उपायुक्त ने उपस्थित सभी नागरिकों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी. आश्वासन दिया कि संज्ञान में आए सभी आवेदन और शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जायेगा. जनता दरबार में जमीन, नगर परिषद, जॉब कार्ड से जुड़े आवेदन व शिकायतें सामने आई. उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन की भौतिक जांच करें और उसका समाधान शीघ्र सुनिश्चित करें. यह भी कहा कि सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर उपायुक्त कार्यालय को प्रतिपुष्टि सौंपें, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >