संवाददाता, पाकुड़. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने शनिवार को इवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने इवीएम वेयर हाउस की स्थिति की जांच की. सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने रखी इवीएम, लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति व रखरखाव का जायजा लिया. उल्लेखनीय हो कि, जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्रै-मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है. रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मंत्री मंडल निर्वाचन विभाग, रांची को भेजना पड़ता है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन विभाग के कर्मियों को प्रतिवेदन मंत्री मंडल निर्वाचन विभाग रांची को भेजने का निर्देश दिया. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी, मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक पार्टी के जिला अध्यक्ष/सदस्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
