हिरणपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

हिरणपुर में सड़क हादसा. रिश्तेदार से लौटते समय बिजुन टुडू की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत. पुलिस जांच में जुटी.

प्रतिनिधि, हिरणपुर. हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेनम लिंक रोड स्थित सिलकुट्टी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 49 वर्षीय बिजुन टुडू के रूप में हुई है. वह महेशपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव का रहने वाला था.

रिश्तेदार के घर से लौट रहा था घर

जानकारी के अनुसार, बिजुन टुडू करणपुरा स्थित अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था. शुक्रवार देर शाम वह साइकिल से अपने घर बलरामपुर लौट रहा था. इसी दौरान सिलकुट्टी के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया.

हादसे में बिजुन टुडू गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी.

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार, एसआई विनोद दास सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है. हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील चंद्र दे

सुनील चंद्र दे प्रभात खबर में हिरणपुर के प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 2013 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, सामाजिक सरोकार, अपराध और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी और तथ्यपरक रिपोर्टिंग उनकी पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >