पाकुड़ में CPI(M) का जेल भरो आंदोलन, JPSC-JSSC पेपर लीक और निजीकरण के खिलाफ गरजे कार्यकर्ता

पाकुड़ में सीपीआइएम ने केंद्र की निजीकरण नीतियों और जेपीएससी-जेएसएससी पेपर लीक मामले के खिलाफ जेल भरो आंदोलन के तहत जोरदार प्रदर्शन किया।

पाकुड़: सीपीआइएम कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्र सरकार की निजीकरण नीतियों, श्रम संहिताओं और राज्य में जेपीएससी-जेएसएससी पेपर लीक के मामलों के विरोध में जेल भरो आंदोलन के तहत गांधी चौक पर प्रदर्शन किया. आंदोलन में किसान सभा के कार्यकर्ता भी शामिल हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

चार श्रम संहिताएं रद्द करने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने चारों श्रम संहिताओं को रद्द करने, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने, फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने और निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की. कार्यक्रम का नेतृत्व नादेर हुसैन ने किया.

नादेर हुसैन ने कहा कि केंद्र सरकार देश के महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपक्रमों और रणनीतिक संस्थानों का निजीकरण कर उन्हें बड़े विदेशी कॉरपोरेट घरानों के हवाले कर रही है. उन्होंने रेलवे, कोयला खदान, इस्पात, उद्योग, सड़क, हवाई परिवहन, हवाई अड्डे और बैंक समेत सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण का विरोध किया.

निजीकरण से बेरोजगारी बढ़ने का आरोप

उन्होंने कहा कि निजीकरण के कारण बेरोजगारी बढ़ रही है और पढ़े-लिखे युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं. देश की सार्वजनिक संपत्तियां जनता की पूंजी हैं. इन्हें निजी कॉरपोरेट कंपनियों को सौंपने की कोशिश का सीपीआइएम पुरजोर विरोध करेगी, चाहे इसके लिए कार्यकर्ताओं को जेल ही क्यों न जाना पड़े.

जेपीएससी-जेएसएससी पेपर लीक को लेकर सरकार पर निशाना

नादेर हुसैन ने जेपीएससी-जेएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर राज्य सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और नौकरियां बेची जा रही हैं. महत्वपूर्ण परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होना आम बात हो गयी है.

मौके पर गुपीन सोरेन, रामप्रवेश पासवान, देवाशीष दत्त गुप्ता, रिजाउल करीम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >