मुख्यमंत्री सारथी योजना से युवक-युवतियों को जोड़ें : जोनल हेड

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री सारथी योजना पर जलसहियाओं के लिए कार्यशाला आयोजित हुई.

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री सारथी योजना पर जलसहियाओं के लिए कार्यशाला आयोजित हुई. इस दौरान 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवक-युवतियों को चयनित कर प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ने का निर्देश दिया गया. जोनल हेड रवि कुमार राम एवं प्रशिक्षक रवि तुरी ने बताया कि दुमका स्थित फूलो-झानो चौक स्थित प्रशिक्षण केंद्र में युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा. बताया कि योजना के तहत प्रखंड में 150 से 200 बेरोजगारों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है. महिलाओं के लिए सिलाई, ब्यूटीशियन, फैशन डिजाइनिंग, कंप्यूटर व इंग्लिश स्पीकिंग, जबकि युवकों के लिए इलेक्ट्रिशियन, सोलर, मोबाइल रिपेयरिंग व वेल्डिंग जैसी ट्रेड में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है. जलसहियाओं को गांव-गांव में योजना का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >