एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने किया बूथों का निरीक्षण

पाकुड़ में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने बूथों का निरीक्षण कर मतदाताओं को जागरूक किया.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान को लेकर कांग्रेस नगर कमेटी की महिला सदस्यों ने सोमवार को विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया. यह निरीक्षण जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के निर्देश पर किया गया. इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने बूथों पर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी ली तथा मतदाताओं से संवाद कर उन्हें अपने नाम का सत्यापन कराने और आवश्यक प्रपत्र समय पर जमा करने के लिए जागरूक किया.

निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से भी बातचीत की और अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त की. साथ ही मतदाताओं से निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई. जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है. प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करने के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैला रहे हैं कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और सभी समय पर अपना सत्यापन कार्य पूरा करें.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanu kumar dutta

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >