कांग्रेस ने गठबंधन प्रत्याशी की जीत को लेकर बनायी रणनीति

कांग्रस ने महागठबंधन प्रत्याशी की जीत को लेकर की बैठक

पाकुड़ नगर. कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत को लेकर रणनीति तैयार की गयी. गठबंधन प्रत्याशी विजय हांसदा जनसंपर्क कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गयी. लखमानी ने बताया कि महागठबंधन प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा का 15 मई को पाकुड़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क कार्यक्रम होना है. विजय हांसदा कालिदासपुर, सोनाजोरी, कोलाजोड़ा, पोचाथोल, इशाकपुर, रहसपुर, नवादा, ईलामी, तारानगर, संग्रामपुर, नरोत्तमपुर गांव में जनसंपर्क के लिए पहुंचेंगे. लखमानी ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है. बैठक में जिला महासचिव सोनू आलम, जिला सचिव मौफीज अंसारी, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनवर आलम, एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष सज्जाद मैना, आबिद इस्लाम, नाजू शेख, नजीबुल शेख, धनंजय रविदास, काबी, अंगूरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >