बिजली कटौती को टाटा-बाय! पाकुड़ के गर्ल्स स्कूल में 40 लाख रुपये की लागत से लगाया जा रहा सोलर प्लांट

पाकुड़ के सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में 50 किलोवाट का सोलर पैनल लग रहा है, जिससे बिजली की बचत होगी और छात्रों को निर्बाध बिजली मिलेगी.

पाकुड़ : जिले का सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल जल्द ही सौर ऊर्जा से रोशन होगा. विद्यालय में बिजली की समस्या दूर करने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए झारखंड अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी के माध्यम से 50 केवीए क्षमता का सोलर पैनल लगाया जा रहा है. इसके चालू होने के बाद विद्यालय के क्लासरूम, लैब, स्मार्ट क्लास और पंखों को निर्बाध बिजली मिल सकेगी. सोलर प्लांट लगने से विद्यालय के बिजली बिल में हर महीने करीब पांच से सात हजार रुपये की बचत होने का अनुमान है.

सोलर पैनल की जानकारी देते विद्यालय के प्राचार्य | Prabhat Khabar Network

विद्यालय को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की पहल

विद्यालय के प्राचार्य मनीष गुप्ता ने बताया कि सोलर पैनल लगाने का मुख्य उद्देश्य विद्यालय को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और पर्यावरण अनुकूल बनाना है. सौर ऊर्जा के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान निर्बाध बिजली उपलब्ध हो सकेगी. सिस्टम चालू होने के बाद बिजली कटौती से होने वाली परेशानी से विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि विद्यालय बंद रहने की स्थिति में उत्पादित अतिरिक्त बिजली को पावर ग्रिड को दिया जाएगा, जिससे बिजली की बर्बादी नहीं होगी.

40 लाख की लागत से तैयार हो रहा सोलर प्लांट

एजेंसी के सुपरवाइजर एमडी फरीद ने बताया कि करीब 40 लाख रुपये की लागत से झारखंड अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी के तहत श्रीराम इंटरप्राइजेज के माध्यम से सोलर पैनल लगाया जा रहा है. इसमें 120 बैटरियां लगायी जा रही हैं. प्रत्येक बैटरी दो वोल्ट की है और 120 बैटरियों से कुल 240 वोल्ट का सिस्टम तैयार होगा. बैटरियों को सोलर प्लेट के माध्यम से चार्ज किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम पूरी तरह चार्ज होने के बाद विद्यालय को लंबे समय तक बिजली उपलब्ध कराने में सक्षम होगा. गर्मी की छुट्टी या अन्य कारणों से विद्यालय बंद रहने पर बची हुई बिजली को पावर ग्रिड को सप्लाई किया जाएगा. इससे बिजली की बचत के साथ पावर ग्रिड को भी अतिरिक्त बिजली उपलब्ध होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >