बच्चों ने भक्ति गीतों पर डांस कर दर्शकों का मोहा मन

पाकुड़. अमड़ापाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार की शाम जूनियर बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

पाकुड़. अमरापाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार की शाम जूनियर बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता आयोजित की गयी. दर्जनों छोटे-छोटे बच्चों ने भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को मनमोहक बना दिया. दर्शक बच्चों की प्रस्तुतियों पर खूब ताली बजाये. दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संजीव भगत ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है. वे अपनी प्रतिभा को निखार पाते हैं. प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में उत्साह और जोश देखने लायक था. मंदिर परिसर भक्ति और उमंग के रंग में रंगा रहा. मंच का संचालन श्रीराम भगत ने किया. मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >