पिकअप वैन की चपेट में आने से सीएचसी कर्मी घायल

बाबूपुर गांव के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से महेशपुर सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी जख्मी हो गये.

महेशपुर. महेशपुर-शहरग्राम मुख्य सड़क पर बाबूपुर गांव के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से महेशपुर सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार सीएचसी की सीएचओ लवली टुडू अपनी स्कूटी (जेएच-6 एच/ 0948) में सवार होकर सेंटर बरमसिया से महेशपुर सीएचसी लौट रही थी. इसी दरम्यान बाबूपुर गांव के समीप विपरीत दिशा तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सामने से धक्का मार दिया, जिससे स्वास्थ्यकर्मी लवली टुडू गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. वही घटना स्थल के आसपास के लोगों ने जख्मी स्वास्थ्य कर्मी को सीएचसी महेशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य कर्मी की प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाने के एएसआइ सोहराब खान दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर क्षतिग्रस्त स्कूटी व पिकअप वैन को जब्त कर थाना ले आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >