अधिकारों से वंचित करने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार : विनोद पांडेय

पाकुड़. झामुमो की ओर से जिलास्तरीय एक दिवसीय विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.

झामुमो का जिला स्तरीय एसआईआर प्रशिक्षण शिविर आयोजित, – कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. शहर के रवींद्र भवन में बुधवार को झामुमो की ओर से जिलास्तरीय एक दिवसीय विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, राजमहल सांसद विजय हांसदा एवं लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित थे. झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने एसआइआर के तहत मतदाता सूची के सत्यापन तथा पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के कार्य में सक्रिय भागीदारी की अपील की. कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव है. श्री पांडेय ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विभिन्न प्रक्रियाओं के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची से हटता है तो इसका व्यापक सामाजिक प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने, छूटे हुए नामों को सूची में शामिल कराने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम कटने नहीं देने के लिए सजग रहने को कहा. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है. केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने बीएलए-2 एवं कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण, बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी. वहीं सांसद विजय हांसदा ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को योग्य मतदाताओं की सहायता कर उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का आह्वान किया. विधायक हेमलाल मुर्मू ने एसआइआर प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर मतदाताओं की मैपिंग एवं सत्यापन कार्य में सहयोग करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >