महेशपुर. रोलाग्राम- भिलाई गांव में दो महिलाओं को डायन कहकर प्रताड़ित करने व पत्थर से कुचल कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. भिलाई गांव निवासी पीड़िता मालोती सोरेन व सनत मरांडी ने महेशपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. मालोती सोरेन व सनत मरांडी का कहना है कि भिलाई गांव के ही मिहीलाल मुर्मू हम दोनों के ऊपर डायन का आरोप लगाकर बार-बार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं. इधर, महेशपुर पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर नामजद आरोपी मिहीलाल मुर्मू के खिलाफ थाना कांड संख्या 64/26 दर्ज किया है.
डायन कहकर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज
महेशपुर. रोलाग्राम-भिलाई गांव में दो महिलाओं को डायन कहकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है.
