युवक की मौत मामले में पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज

हिरणपुर. थाना क्षेत्र के जामपुर गांव में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला था.

हिरणपुर. थाना क्षेत्र के जामपुर गांव में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला था. मृतक की पहचान गोपालपहाड़ी निवासी कार्तिक मंडल के रूप में हुई थी. मामले में मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी के लिखित बयान पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है. लक्ष्मी देवी ने बताया कि सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कादुबा गांव निवासी नूरआलम शेख उनके गांव बक्सा बेचने आया था. इसी दौरान उसका उनके पति कार्तिक मंडल से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. विवाद के बाद नूर आलम ने कार्तिक को जान से मारने की धमकी दी थी. अगले दिन मंगलवार की सुबह कार्तिक मंडल का शव गांव के ही मांझी टुडू के आंगन में पड़ा मिला. थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर थाना कांड संख्या 42/25 के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >