चार स्कूलों व नौ आंगनबाड़ी केंद्रों में आधार बनाने के लगे कैंप

चार स्कूलों व नौ आंगनबाड़ी केंद्रों में आधार बनाने के लगे कैंप

संवाददाता, पाकुड़ बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं होने के कारण, स्कूलों में नामांकन के अलावा छात्रवृत्ति व अन्य योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई होती है. इसे लेकर जिले के चार स्कूलों व नौ आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी बच्चों को आधार कार्ड बनवाने या अपडेट करने आदि को लेकर कैंप लगाये गये. शिविर में जिलों के विभिन्न प्रखंड कार्यालय में कार्यरत आधार ऑपरेटर ने ग्रामीणों का आधार अपडेट किया और नया आधार बनाया गया. वहीं शिविर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी दी और उनकी समस्याओं का समाधान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >