हाथ में देने के बजाय... फेंका हंसुआ, गले में धंसने से 12 वर्षीय मासूम की मौत

फूलपहाड़ी गांव में घास काटते समय हंसुआ लगने से 12 वर्षीय अख्तर अंसारी की दर्दनाक मौत. पुलिस जांच में जुटी, किशोर निरुद्ध.

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के फूलपहाड़ी गांव में घास काटने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. हंसुआ लेने-देने के दौरान हुई चूक में हंसुआ बच्चे के गले में जा धंसा. गंभीर रूप से घायल अख्तर अंसारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

हंसुआ फेंकने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, फूलपहाड़ी गांव निवासी बदरुद्दीन अंसारी का पुत्र अख्तर अंसारी (12) और मुस्लिम अंसारी का पुत्र मरुत अंसारी (14) रविवार शाम घास काटने के लिए गये थे. इसी दौरान अख्तर ने मरुत से घास काटने के लिए हंसुआ मांगा.

बताया जाता है कि मरुत ने हंसुआ हाथ में देने के बजाय उसकी ओर फेंक दिया. इसी दौरान हंसुआ अख्तर के गले में जा लगा. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया.

प्रभारी थाना प्रभारी अनिल पंडित ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना हादसे के रूप में सामने आ रही है. पुलिस घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है.

14 वर्षीय किशोर को किया गया निरुद्ध

प्रभारी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए हंसुआ फेंकने वाले 14 वर्षीय किशोर को सोमवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया. बोर्ड के निर्देश के अनुसार किशोर को निरुद्ध किया गया है.

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों एवं परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >