प्रोजेक्ट बाजार में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

फरक्का. प्रोजेक्ट बाजार में सोमवार की अहले सुबह फंदे से लटकता हुआ एक 50 वर्षीय मजदूर का शव बरामद हुआ है.

फरक्का. प्रोजेक्ट बाजार में सोमवार की अहले सुबह फंदे से लटकता हुआ एक 50 वर्षीय मजदूर का शव बरामद हुआ. जानकारी के अनुसार, बाजार में एक दुकान के भीतर शव लटकता हुआ पाया गया. इसके बाद दुकानदार ने हो-हल्ला मचाते हुए आसपास के लोगों को इकट्ठा किया. स्थानीय थाने की पुलिस को जानकारी दी. मृतक की पहचान बराज प्रोजेक्ट के ही 9 नंबर कॉलोनी निवासी कालू हांडी के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व ही कालू बाहर से काम कर लौटा था. अचानक इस घटना से हम सभी हैरान हैं और शोक में डूबे हैं. उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, थाना के आइसी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में खुलासा हो पायेगा. फिलहाल, यूडी केस दर्ज कर आगे छानबीन जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >