समशेरगंज में खेत से मिला 17 वर्षीय किशोर का शव

फरक्का. समशेरगंज थानांतर्गत सागरपाड़ा गांव में एक खेत से 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया गया.

फरक्का. समशेरगंज थानांतर्गत सागरपाड़ा गांव में एक खेत से 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया गया. मृतक के पिता रमजान अली ने बताया कि उनका पुत्र सायन अली सोमवार की शाम से ही लापता था. मंगलवार की सुबह वह खेत में मृत अवस्था में मिला. वह इस बार माध्यमिक परीक्षा देने वाला था. उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. इधर, शव को समशेरगंज पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >