13 दिनों से लापता 35 वर्षीय युवक का शव खेत में मिला

हिरणपुर/लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के कमलघाटी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के निकट मंगलवार को खेत से सड़ी-गली अवस्था में लाश मिलने होने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

हिरणपुर/लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के कमलघाटी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के निकट मंगलवार को खेत से सड़ी-गली अवस्था में लाश मिलने होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी विनय कुमार के निर्देश पर एसआइ गौतम कुमार दास, एसआइ जेना बालमुचू, एएसआइ अवधेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनोजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, शव लगभग 10-15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और बुरी तरह सड़ चुका था, जिससे शुरुआती तौर पर पहचान करना कठिन था. बाद में हिरणपुर थाना क्षेत्र के बड़तल्ला गांव से लापता रहमान अंसारी (35) के परिजन मौके पर पहुंचे. उन्होंने कपड़ों से उसके शव की पहचान की. परिजनों ने बताया कि रहमान मिर्गी रोग से पीड़ित था. वह 10 सितंबर से लापता था, जिसकी शिकायत हिरणपुर थाने में दर्ज कराई गयी थी. थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है. पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को शव सौंप दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >