बीएलओ मृत व स्थानांतरित वोटर्स का दें प्रतिवेदन : बीडीओ

हिरणपुर. प्रखंड सभागार में शनिवार को निर्वाचन संबंधी विशेष बैठक हुई.

हिरणपुर. प्रखंड सभागार में शनिवार को निर्वाचन संबंधी विशेष बैठक हुई. बैठक में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मानचित्रण, मृत मतदाता, स्थानांतरित व अनुपस्थित मतदाताओं का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों को दिया गया. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ टुडू दिलीप ने की. कहा कि सभी बीएलओ पुनरीक्षण कार्य में पूरी सावधानी बरतें, ताकि एक भी योग्य मतदाता छूटने न पाए. उन्होंने कहा कि यह कार्य तन्मयता और गंभीरता से पूरा किया जाना चाहिए. मौके पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >