बीएलओ 25 मार्च तक मिशन मोड में वोटरों को जोड़ें : डीसी

पाकुड़ नगर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक की.

22 मार्च फोटो संख्या-08 कैप्शन- वर्चुअल माध्यम से बैठक करते उपायुक्त नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक की. उन्होंने प्रोजेक्ट समावेश के तहत विशेष रूप से पीवीटीजी मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं, थर्ड जेंडर मतदाताओं, युवा मतदाताओं और वयोवृद्ध मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा कि 22 मार्च से 25 मार्च तक मिशन मोड में घर-घर जाकर अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान मतदाता सूची के शुद्धीकरण का भी कार्य किया जायेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग, पेंशन संबंधी आंकड़े, जन्म-मृत्यु पंजीकरण और आपूर्ति विभाग के आंकड़ों का उपयोग कर पात्र मतदाताओं की पहचान की जाय. यह भी कहा कि कार्य की नियमित समीक्षा की जायेगी और प्रत्येक बीएलओ को प्रतिदिन संलग्न प्रपत्र में रिपोर्ट तैयार कर अपराह्न चार बजे तक जिला निर्वाचन शाखा को भेजनी होगी. उन्होंने अधिकारियों से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि अधिकतम पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >