शहबाजपुर में खूनी संघर्ष और बमबाजी, दो घायल, चार पर प्राथमिकी

पाकुड़ के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शहबाजपुर में पुराने रंजिश के कारण नाजिम शेख और इनामुल हक के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए, जिनमें 10 वर्षीय बच्ची सुमा खातून भी शामिल है। इस हमले में धारदार हथियार और बम का इस्तेमाल किया गया। इनामुल हक पहले नाजिम के परिवार की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है, जिससे दोनों पक्षों में तनाव था।

हत्या के मामले में दो पक्षों में पहले से बना हुआ था तनाव प्रतिनिधि,पाकुड़. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शहबाजपुर में मंगलवार देर शाम धारदार हथियार से हमला और बमबाजी की घटना सामने आयी. इस हमले में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची भी शामिल है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना शहबाजपुर निवासी नाजिम शेख और इनामुल हक के बीच पुराने रंजिश के चलते हुई. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पूर्व में नाजिम शेख के परिजन की हत्या के मामले में इनामुल हक जेल जा चुका है. तभी से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था. मंगलवार की शाम इनामुल हक और उसके साथी पहले से घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही नाजिम अपनी भतीजी सुमा खातून के साथ वहां से गुजरा, उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. हमले में सुमा गंभीर रूप से घायल हो गई. नाजिम को भी चोटें आईं. जान बचाकर भागते नाजिम पर पीछे से बम फेंका गया, हालांकि बमबाजी से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने नाजिम शेख के आवेदन पर इनामुल हक समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >