महिला कॉलेज में रक्तदान शिविर, लेखापाल मोहम्मद उमर अरशद ने किया पहला रक्तदान

पाकुड़ के महिला कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में लेखापाल मोहम्मद उमर अरशद ने रक्तदान कर लोगों को जीवन बचाने के लिए प्रेरित किया.

पाकुड़ : शहरकोल स्थित महिला कॉलेज में शनिवार को विश्वविद्यालय के निर्देश पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कॉलेज के लेखापाल मोहम्मद उमर अरशद ने रक्तदान किया.

पहली बार रक्तदान कर जताई खुशी

रक्तदान के बाद उमर अरशद ने बताया कि यह उनके जीवन का पहला रक्तदान है. रक्तदान कर उन्हें काफी खुशी हुई. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है. इससे किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है. यदि छोटी सी मदद से किसी की जिंदगी बच सकती है तो लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए. उन्होंने जिलेवासियों से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और रक्तदान करने की अपील की.

युवाओं में सेवा भावना मजबूत करता है आयोजन

वहीं, कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुशीला हांसदा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से युवाओं में सेवा और परोपकार की भावना मजबूत होती है. उन्होंने सभी छात्राओं और लोगों से ऐसे शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >