जिले के भाजपा नेता बोले: सम्राट चौधरी से बढ़ेगा बिहार का विकास

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद स्वीकार करने पर पाकुड़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। अरुण सरदार के नेतृत्व में मिठाईयां बांटकर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी की सरकार बिहार के विकास को नई दिशा देगी। पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि युवाओं को नए अवसर और किसानों को सशक्त बनाने पर जोर दिया जाएगा। धर्मेन्द्र कुमार त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। मौके पर कई नेता और भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की. उनके शपथ ग्रहण के बाद अरुण सरदार के नेतृत्व में लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशियों का इजहार किया. अरुण सरदार ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में सम्राट चौधरी की नयी सरकार का गठन बिहार के विकास को नयी दिशा देगा. उन्होंने सीएम व नये उपमुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नये दौर में प्रवेश करेगा. विकास की रफ्तार तेज होगी, युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और किसानों को सशक्त बनाया जाएगा. धर्मेन्द्र कुमार त्रिवेदी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा. मौके पर विनोद झा, दिलीप सरदार, शकुंतला सरदार, संतोंना सरदार, सुचित्रा प्रामाणिक, इंद्रजीत प्रामाणिक, पाबिया सरदार, पवन सरदार, अंता सरदार, अंजलि सरदार, चंचला सरदार, रामा सरदार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >