भाजपा नेता ने मुर्गाडांगा में चलाया जन संपर्क अभियान

हिरणपुर प्रखंड के मुर्गाडांगा-देवपुर गांव में भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने जनसंपर्क अभियान चलाया.

पाकुड़. हिरणपुर प्रखंड के मुर्गाडांगा-देवपुर गांव में भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना. ग्रामीणों ने बताया कि लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ काफी कम मिल रहा है. बिजली, पानी, नाली, आवास की समस्या है. इससे बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बाबूधन मुर्मू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को एक साथ मिलकर वोट देकर जीताने का प्रयास करें ताकि हम चहुंमुखी विकास कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >