हर बूथ पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, 17 सितंबर से भाजपा का सेवा अभियान

पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी. जानें हर बूथ पर क्या होंगे खास आयोजन.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत जिले के सभी बूथों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी.

सभी बूथों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि 17 सितंबर को शाम सात बजे अभियान की शुरुआत होगी. इस अवसर पर जिले के सभी बूथों पर लाभार्थियों के घरों में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाया जाएगा. इसके अलावा सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों पर भी दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य सेवा और जनभागीदारी के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाना है.

चित्रकला से लेकर नाट्य प्रस्तुति तक होंगे कार्यक्रम

अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. वहीं ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत संगीतमय नाट्य प्रस्तुति होगी.

‘गांव-गांव तक, आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनबाड़ी सम्मान और मातृ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. ‘सेवा की कहानी’ के माध्यम से सकारात्मक बदलाव की वास्तविक कहानियों को सामने लाया जाएगा. डिजिटल माध्यम से 10 रील भी तैयार की जाएंगी.

सेवा ज्योति कलश यात्रा समेत कई आयोजन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान के दौरान सेवा ज्योति कलश यात्रा, वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ और ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.

प्रेसवार्ता में ये रहे मौजूद

प्रेसवार्ता में मीरा प्रवीण सिंह, दुर्गा मरांडी, रूपेश भगत, अनुग्रहित प्रसाद साह, सम्पा साहा, सुशील साहा, सोहन मंडल, कर्ण मंडल, बहादुर मंडल, दीपक साह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >