संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने को लेकर हुई चर्चा

महेशपुर में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन विस्तार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

प्रतिनिधि, महेशपुर भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को महेशपुर स्थित लक्ष्मी मार्केट के समीप जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है.


जिला प्रभारी निवास मंडल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है. सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास और समर्पण से पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है. उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. बैठक में साधन ठाकुर, दुर्गा मरांडी, जिला महामंत्री रुपेश भगत, मोहन चौबे, जोनास टुडू सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >