ई-कार्ड ऑफिस के बाहर से बाइक चोरी

महेशपुर के आंबेडकर चौक के पास से बाइक चोरी का मामला आया सामने

महेशपुर. आंबेडकर चौक के समीप रविवार की शाम ई-कार्ड ऑफिस के सामने से बाइक चोरी कर ली गयी. बाइक मालिकबड़कियारी-राधावल्लबपुर गांव निवासी पप्पू रविदास ने बताया कि वे ई-कार्ड के कर्मी हैं. रविवार की देर शाम बाइक संख्या जेएच 16 एफ 5726 हैंडल लॉक कर ऑफिस में काम कर रहा था. शाम सात बजे करीब बाहर आकर देखा तो बाइक उक्त स्थान से गायब थी. पीड़ित ने बाइक की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. इधर, बाइक चोरी की सूचना मिलते ही प्रभारी थाना प्रभारी रवि शर्मा मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाला. स्थानीय थाने में पीड़ित व्यक्ति ने कोई शिकायत नहीं दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >