सड़क किनारे पेड़ से टकरायी बाइक, चालक की मौत, दो युवक घायल

लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य मार्ग पर रांगा पुल के समीप गुरुवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य मार्ग पर रांगा पुल के समीप गुरुवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार पाकुड़ के मालपहाडी थाना क्षेत्र के पाईकपाड़ा गांव निवासी गजलु सोरेन (25), बाबूलाल मरांडी (25) व विशु तुरी (22) तीनों एक ही बाइक (जेएच18एच/ 3296) पर सवार होकर लिट्टीपाड़ा आ रहे थे. इसी दौरान रांगा पुल के समीप तीखा मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ पर टकरा गयी. इससे बाइक चालक गजलू सोरेन की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं अन्य दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी. जहां घायल दोनों युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आनंद कुमार ने बताया दुर्घटना में गजलु सोरेन की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी, जबकि दो बाबूलाल मरांडी व विशु तुरी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के पाकुड़ रेफर कर दिया गया. थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया दुर्घटना में एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >