मॉडल स्कूल के 288 विद्यार्थियों के बीच बंटी साइकिल

पाकुड़. मॉडल स्कूल पाडेरकोला में सोमवार को कल्याण विभाग की ओर से उन्नति का पहिया के तहत कुल 288 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया,

संवाददाता, पाकुड़. अमड़ापाड़ा प्रखंड के मॉडल स्कूल पाडेरकोला में सोमवार को कल्याण विभाग की ओर से उन्नति का पहिया के तहत कुल 288 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया, जिसमें 131 छात्र और 157 छात्राएं शामिल हैं. इस दौरान डीटीओ संजय पीएम कुजूर, प्रखंड प्रमुख जुहीप्रिया मरांडी व बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने मौजूद रहे. डीटीओ ने बताया कि अलग-अलग संकुलों के हिसाब से विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया जा रहा है. मौके पर बीपीओ सनातन मुर्मू, कनीय अभियंता सोहेल शेख सहित शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >