बीडीओ ने बिरसा हरित ग्राम योजना का लिया जायजा

पाकुड़िया. बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने शनिवार को डोमनगड़िया पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया.

पाकुड़िया. बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने शनिवार को डोमनगड़िया पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया. सरकार से संचालित विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना, भष्मक, अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कूप, मुख्यमंत्री पशुधन योजना की प्रगति की समीक्षा की. बीडीओ ने डोमनगड़िया पंचायत के लाभुक बहासुरी बास्की के बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत किए जा रहे बागवानी का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने कार्यों को स्वीकृत प्राक्कलन के अनुसार पूरा कराने का निर्देश बीपीओ जगदीश पंडित को दिया. निरीक्षण में एइ रोहित गुप्ता, जेइ लालू रविदास, मुखिया सुभाष हेम्ब्रम, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >