बीडीओ ने शिविर में लोगों को दी योजनाओं की जानकारी

महेशपुर. प्रखंड की श्रीरामगढिया, पलसा, मानिकपुर, अर्जुनदाहा एवं बांकुड़ा पंचायत में शुक्रवार को सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शिविर लगाया गया.

महेशपुर. प्रखंड की श्रीरामगढिया, पलसा, मानिकपुर, अर्जुनदाहा एवं बांकुड़ा पंचायत में शुक्रवार को सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शिविर लगाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ एसी जेम्स सुरीन, बीडीओ डॉ सिद्धार्थ शंकर यादव ने संयुक्त रूप से किया. बीडीओ ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गये थे. आम लोगों से समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किया गया. शिविर में कई समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया, जबकि बाकी आवेदनों को प्रखंड स्तर पर समाधान किया जायेगा. मौके पर बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, बीपीओ रिजवान फारूकी, एमओ फकरे आजम, सीडीपीओ नीलू रानी, एइ उत्तम वैध, नीरज कुमार, देवाशीष दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >