बीडीओ ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया उद्घाटन

बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा व मुखिया ने रविवार को संयुक्त रूप से दमदमा लैंप्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उदघाटन किया.

महेशपुर. प्रखंड के दमदमा लैंप्स में रविवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उदघाटन बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा व मुखिया ने संयुक्त रूप से किया. प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी डॉ नौरिक रविदास ने बताया कि किसानों से प्रति एकड़ जमीन के लगान रसीद पर 20 क्विंटल धान लिया जायेगा. किसानों को प्रति क्विंटल 2300 व बोनस प्रति क्विंटल 100 रुपये भुगतान करने का प्रावधान है. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अब्दुल वहाब अंसारी, एटीएम अभिजीत शील आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >