पाकुड़ में चल रही बंधुआ विहार-2 की शूटिंग, लीड रोल में पाकुड़ की दिशा

स्थानीय कलाकारों और तकनीकी कर्मियों में उत्साह देखा जा रहा है.

कैप्शन- शूटिंग के दौरान कलाकार नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ वेब सीरीज ”बंधुआ विहार 2” की शूटिंग पाकुड़ के विभिन्न लोकेशनों पर चल रही है. बंधुआ विहार पार्ट वन की सफलता के बाद निर्माताओं ने इसके दूसरे भाग का पूरा फिल्मांकन पाकुड़ में करने का निर्णय लिया है, जिससे स्थानीय कलाकारों और तकनीकी कर्मियों में उत्साह देखा जा रहा है. वेब सीरीज का निर्देशन पाकुड़ निवासी अंकित आनंद कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर तरुण अरोड़ा हैं. प्रोडक्शन मैनेजर दिशा के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर अमित कुमार और हिमांशु नागर टीम का हिस्सा हैं. डीओपी की जिम्मेदारी जितेंद्र और मुन्ना निभा रहे हैं. कास्ट में पाकुड़ की दिशा कुमारी लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आयेंगी. लीड एक्टर्स में दिल्ली के कुशाल तिवारी और सुमित सिंह शामिल हैं. कॉमिक लीड में अर्पित मैसी और मनीषा शर्मा, जबकि थ्रिलर लीड में पाकुड़ के अर्घो प्रमुख भूमिका में हैं. अन्य कलाकारों में नोएडा, वाराणसी, दिल्ली और रांची के हैं. विशेष बात यह है कि वेब सीरीज में बाहर के कलाकारों के साथ पाकुड़ के स्थानीय टैलेंट अर्घो, कुसुम, निशा कुमारी, लक्ष्मी, प्रीति और आकाश को भी अवसर मिला है. निर्देशक अंकित आनंद ने बताया कि उनका उद्देश्य पाकुड़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और यहां की प्रतिभाओं को व्यापक मंच प्रदान करना है. निर्देशक अंकित ने बताया कि सीरीज के रिलीज होने पर इसे यूट्यूब और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >