बामनी पहाड़िन बनीं टूटरापहाड़ गांव की सेविका

पाकुड़. अमड़ापाड़ा प्रखंड के पचुवाड़ा पंचायत अंतर्गत टूटरापहाड़ गांव में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका चयन को लेकर ग्रामसभा हुई.

संवाददाता, पाकुड़. अमड़ापाड़ा प्रखंड के पचुवाड़ा पंचायत अंतर्गत टूटरापहाड़ गांव में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका चयन को लेकर ग्रामसभा हुई. इस दौरान कुल चार अभ्यर्थियों ने ग्रामसभा में के आवेदन प्रस्तुत किए. विचार-विमर्श में यह पाया गया कि तीन आवेदिका पोषक क्षेत्र से तीन किलोमीटर दूर की निवासी हैं, जो आंगनबाड़ी सेविका चयन के मानकों के अनुरूप नहीं है. परिणामस्वरूप उनके आवेदनों को अमान्य कर दिया गया. वहीं, पोषक क्षेत्र के बामनी पहाड़िन का चयन आंगनबाड़ी सेविका पद के लिए किया. चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई. मौके पर बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता, सीडीपीओ अजय कुमार गुप्ता सहित ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >