जनजातियों के एनटाइटलमेंट सर्वेक्षण के लिए जागरुकता रथ रवाना

परियोजना निदेशक, आइटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन और जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह ने रथ को रवाना किया.

पाकुड़. आदिम जनजातियों के एनटाइटलमेंट सर्वेक्षण के लिए जागरुकता अभियान की शुरुआत समाहरणालय परिसर से की गयी. परियोजना निदेशक, आइटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन और जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह ने रथ को रवाना किया. श्री एक्का ने बताया कि जागरुकता रथ के माध्यम से सर्वेक्षण से संबंधित जानकारी व्यापक स्तर पर प्रचारित की जायेगी, ताकि अधिक से अधिक लाभुक योजना से लाभान्वित हो सकें. पाकुड़ जिले में अभियान के तहत 349 गांवों के 447 टोलों में निवासरत कुल 16,778 हाउसहोल्ड के 73,173 आदिम जनजाति व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया जायेगा. सर्वेक्षण 30 अप्रैल तक मोबाइल एप के माध्यम से पूरा किया जायेगा. परियोजना निदेशक ने पीवीटीजी परिवारों से अपील की है कि वे सर्वेक्षण टीम का पूर्ण सहयोग करें. निर्धारित समयावधि में सर्वेक्षण अवश्य करायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >