महेशपुर के चार पंचायतों में परिसंपत्ति का किया गया वितरण

चंडालमारा, पोखरिया, गायबथान व शहरग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर परिसंपत्ति का वितरण किया गया.

09 सितंबर फोटो संख्या-13 कैप्शन- परिसंपत्ति का वितरण करते अधिकारी प्रतिनिधि, महेशपुर प्रखंड के चंडालमारा, पोखरिया, गायबथान व शहरग्राम पंचायतों में सोमवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साथ ही लाभुकों के बीच शिविर में परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम में सीओ संजय कुमार सिन्हा, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव सहित अन्य ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठानी की अपील की. लोगों को बारी- बारी से योजनाओं की जानकारी दी गयी. शिविर में सर्वजन पेंशन योजना, स्वास्थ जांच, फूलों झानो योजना, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र, ऋण माफी, लगान राशिद, मनरेगा, जेएसएलपीएस, स्वच्छता विभाग, पेंशन योजना, श्रम विभाग, वन विभाग, अबुआ आवास, मंईयां सम्मान योजना, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, बिजली विभाग सहित अन्य विभाग के स्टॉल लगाई गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >