पाकुड़. झारखंड राज्य पेंशनर समाज के संघ कार्यालय में बुधवार को प्रखंड शाखा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य पदों के लिए चुनाव हुआ. यह चुनाव निर्विरोध था. अशोक कुमार तिवारी को अध्यक्ष और दिनेश गोस्वामी को उपाध्यक्ष चुना गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि वे संघ द्वारा दी गई जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाएंगे और संघ के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे. इस अवसर पर काशी प्रसाद राम, शंभू कांत झा, वीरेंद्र कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, भागीरथ तिवारी, दिलीप राम, श्याम चंद्र यादव, मुकुल भट्टाचार्य आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
