पाकुड़िया. महेशपुर प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने रविवार को विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी से मुलाकात कर पोषाहार एवं अंडे की बकाया राशि के भुगतान की मांग की. सेविकाओं ने बताया कि फरवरी 2026 तक पोषाहार और अक्टूबर 2025 से अंडे की राशि का भुगतान लंबित है. राशि नहीं मिलने के कारण कई सेविकाओं को उधार लेकर केंद्रों का संचालन करना पड़ रहा है.
महीनों से भुगतान लंबित
सेविकाओं ने बताया कि बच्चों को नाश्ता, गर्म भोजन और अंडा उपलब्ध कराने में अपनी ओर से करीब एक से डेढ़ लाख रुपये तक खर्च करना पड़ा है. बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
विधायक ने दो दिनों में भुगतान का दिया आश्वासन
सेविकाओं की समस्या सुनने के बाद विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की. उन्होंने दो दिनों के अंदर भुगतान कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया.
