ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अमीरुल इस्लाम

हिरणपुर. हिरणपुर ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक रविवार की देर शाम रानीपुर में हुई.

हिरणपुर. हिरणपुर ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक रविवार की देर शाम रानीपुर में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मो मुक्तारुल हुसैन, उपाध्यक्ष पद रंजीत भगत, सचिव पद रहीम शेख, कोषाध्यक्ष पद अमीरुल इस्लाम व प्रवक्ता पद इश्तेखार आलम को सौंपी गयी. वहीं, कार्यालय संचालन के लिए पियारूल शेख एवं मैकू शेख को नामित किया गया. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी. यह उम्मीद जताई गयी कि नयी कार्यकारिणी के नेतृत्व में एसोसिएशन और अधिक मजबूत होगा. ट्रक मालिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >