अमड़ापाड़ा: अमड़ापाड़ा प्रखंड के पहाड़पुर स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड उपाध्यक्ष धानो मरांडी और थॉमस मुर्मू ने किया, जबकि संचालन प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने किया.
वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज को गरीबी, बेरोजगारी, बंधुआ मजदूरी और अशिक्षा जैसी समस्याओं से मुक्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है. शिक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया गया. साथ ही एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया गया.
कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा, धानो मरांडी, थॉमस मुर्मू, नारायण भगत, कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, बेंजामिन मरांडी, सनातन हांसदा, नाजिर सोरेन, रंजीत पंडित, मरकुश किस्कू, सोनम हेम्ब्रम सहित झामुमो के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
