पत्नी की हत्या का आरोपी हिरणपुर से गिरफ्तार

पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गांडोपारता गांव में पति बेसगा पहाड़िया ने आपसी विवाद के दौरान पत्नी बेदी पहाड़ीन की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपी की लगातार तलाश की गई। गुप्त सूचना के आधार पर उसे हिरणपुर थाना क्षेत्र के पाडोरकोला से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। बच्चों ने बताया कि महिला पति से बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी ने वार कर उसकी मौके पर मौत कर दी। यह घटना पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। छापेमारी दल में कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

प्रतिनिधि, पाकुड़. लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गांडोपारता गांव में पति द्वारा पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बेसगा पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में लिट्टीपाड़ा थाना कांड संख्या 15/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था. गठित टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को हिरणपुर थाना क्षेत्र के पाडोरकोला से गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गौरतलब है कि बीते गुरुवार को आपसी विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी बेदी पहाड़ीन की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद वह फरार हो गया था. प्रत्यक्षदर्शी बच्चों के अनुसार महिला अपने पति से जान की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी और पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है. छापेमारी दल में इंस्पेक्टर बाबूराम भगत, थाना प्रभारी विवेक कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >